पटना, 20 अगस्त 2025: दानापुर रेल मंडल में बुधवार को जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) ने बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया। दानापुर स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि ‘ऑपरेशन रेड’ और ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत रेल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से दानापुर पहुंचे चार तस्करों से 29.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरा स्टेशन पर चार आरोपियों के पास से 63.6 लीटर शराब जब्त हुई। बक्सर में कुम्भ एक्सप्रेस से उतरे एक तस्कर से 3.75 लीटर शराब मिली। इसके अलावा, बख्तियारपुर और मोकामा से एक-एक तस्कर और पटना जंक्शन से दो तस्करों को पकड़ा गया। इस तरह कुल 14 तस्करों से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।
ये भी देखे: Bihar Police: बिहार में बड़ी मात्रा में शराब बरामद, ट्रक से 650 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त