आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान उंटगन नदी में 13 युवक डूबे, 3 शव बरामद

by Manu
उंटगन नदी

आगरा, 03 अक्तूबर 2025: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ क्षेत्र में गुरुवार (2 अक्टूबर) दोपहर को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। उंटगन नदी के गहरे पानी में करीब 13 युवक डूब गए है। ग्रामीणों ने किसी तरह एक युवक को बचा लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक तीन शव बरामद हो चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर के वक्त विसर्जन के जुलूस में शामिल युवक उंटगन नदी में उतरे लेकिन अचानक गहरे पानी में फिसल गए। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक कई डूब चुके थे। सूचना मिलते ही खेरागढ़ पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंचीं। डीएम अरविंद मलप्पा और डीसीपी वेस्ट जोन अतुल शर्मा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर जारी रखा है। बाकी लापता युवकों की तलाश में ड्रोन और गोताखोरों का सहारा लिया जा रहा है।

ये भी देखें: मुजफ्फरनगर में अस्थि विसर्जन जाते परिवार के 6 सदस्यों की ट्रक से टक्कर में मौत

You may also like