चढ़दीकला संस्थान द्वारा 12वीं जर्नलिस्ट कान्फ्रेंस आयोजित
– सिंह साहिबान ज्ञानी हरप्रीत सिंह, मेयर गोगिया, चन्दूमाजरा, सुखी बाठ ने की शिरकत
पटियाला , 20 जनवरी : चढ़दीकला संस्थान द्वारा 12वीं वार्षिक जर्नलिस्ट कान्फ्रेंस आयोजित की गई। इस मौके सिंह साहिबान ज्ञानी हरप्रीत सिंह, मेयर नगर निगम पटियाला कुंदन गोगिया मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। जबकि केके रतु रिटायर डिप्टी डायरैक्टर, प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, पंजाब भवन कनाडा के संस्थापक सुखी बाठ, परमजीत सिंह सरोआ, बलजिन्दर सिंह परवाना, सतविन्दर सिंह हजूर साहिब, सुरजीत सिंह रखड़ा पूर्व मंत्री पंजाब, सतविन्दर सिंह टौहड़ा एसजीपीसी मैंबर, रणधीर सिंह रखड़ा, सन्दीप सिंगला प्रवक्ता कांग्रेस, हरदयाल सिंह कम्बोज पूर्व विधायक विशेष तौर पर उपस्थित हुए। प्रोग्राम की शुरुआत माता गुजरी सेवा सोसायटी की तरफ से सरदारनी जसविन्दर कौर दर्दी और डॉ. इन्दरप्रीत कौर दर्दी और कीर्तनी जत्थे जगमोहन सिंह कथूरिया ने गुरबानी के द्वारा संगतों को निहाल किया। इस मौके आए मुख्य मेहमान और संस्थान के चेयरमैन पदमश्री जगजीत सिंह दर्दी की तरफ से चढ़दीकला संस्थान के साथ जुड़े पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से आए पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान डालने बदले सम्मानित भी किया।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि मीडिया समाज पर बड़े लोगों के लिए शीशे का काम करता है, परंतु आज के दौर में पुराने समय की पत्रकारिता नहीं रही और खोजी पत्रकारिता भी लुप्त हो रही है। यदि मीडिया अपनी रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए रोजाना की अपने आप पर नजर मारे, तो नशों समेत सामाजिक बुराईओं का खात्मा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि चढ़दीकला संस्थान हमेशा पंथ की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही दर्दी परिवार ने पंथ की चढ़दीकला के लिए दिन रात एक किया है। इस मौके अपने संबोधन में मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि ब्लैकमेल करने वाले कुछ कु लोगों ने पत्रकारिता का अक्स बिगाड़ा हुआ है, परन्तु अच्छा मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। इस मौके सरदारनी जसविन्दर कौर दर्दी, डायरैक्टर हरप्रीत सिंह दर्दी, सीईओ डा. इन्द्रप्रीत कौर दर्दी, दर्शन सिंह दर्शक, जगजीत सिंह कोहली, अमृतपाल सिंह, मैनेजर मनप्रीत सिंह, केके संधू, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमुख सिंह रुपाना, दमनजीत सिंह, समेत पंजाब और हरियाणा समेत दिल्ली से बड़ी संख्या में मौजूद थे।
चढ़दीकला संस्थान द्वारा 12वीं जर्नलिस्ट कान्फ्रेंस आयोजित
सिंह साहिबान ज्ञानी हरप्रीत सिंह, मेयर गोगिया, चन्दूमाजरा, सुखी बाठ ने की शिरकत
63
previous post