जार्जिया में 12 भारतीय नागरिकों की हुई मौत
नई दिल्ली, 17 दिसंबर : जाॢजया में कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता के कारण 12 भारतीय नागरिकों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार भारतीय मिशन ने यह जानकारी देते बताया कि जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुरुआती जांच में किसी भी तरह की चोट या हिंसा के कोई संकेत नहीं मिले। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि सभी पीडि़तों की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता से हुई है। त्बिलिसी में स्थित भारतीय मिशन ने कहा कि सभी 12 पीडि़त भारतीय नागरिक थे। हालांकि, जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मृतकों में 11 विदेशी हैं जबकि एक उसका नागरिक था। बयान के मुताबिक, सभी मृतक उक्त भारतीय रेस्तरां में बतौर कर्मचारी काम कर रहे थे और उनके शव दूसरी मंजिल पर स्थित शयन कक्षों में पाए गए। भारतीय मिशन ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘मिशन को अभी-अभी जॉर्जिया के गुदौरी में 12 भारतीय नागरिकों की मौत की जानकारी मिली है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। मारे गए भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए मिशन स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच भी की जा रही है।
जार्जिया में 12 भारतीय नागरिकों की हुई मौत
82
previous post