सरहिन्द रोड़ पर चलते काम दौरान हादसे रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग उठाए और सख्त कदम

हादसों से बचने के लिए सडक़ किनारे लगे स्पीड कम करने और चलते काम के साईन बोर्ड और रिफलेक्टर देख कर सफर करें राहगीर- डिप्टी कमिश्नर

by TheUnmuteHindi
सरहिन्द रोड़ पर चलते काम दौरान हादसे रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग उठाए और सख्त कदम

सरहिन्द रोड़ पर चलते काम दौरान हादसे रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग उठाए और सख्त कदम
– हादसों से बचने के लिए सडक़ किनारे लगे स्पीड कम करने और चलते काम के साईन बोर्ड और रिफलेक्टर देख कर सफर करें राहगीर- डिप्टी कमिश्नर
– कहा, लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे के अधिकारी लगातार ले रहे ने जायजा
पटियाला, 4 मार्च : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने पटियाला से जी. टी रोड सरहिन्द तक सडक़ को चहुं मार्गी किए जाने के प्रोजैकट के चल रहे काम दौरान होते हादसे रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाईवे ङ्क्षवग को स्पीड लिमिट और चल रहे काम के साईन बोर्ड और रिफलेक्टर आदि लगाने समेत अन्य कदम तुरंत उठाए जाने की सख्त हिदायत की है।
डिप्टी कमिश्नर ने साथ ही इस सडक़ पर चलते राहगीरों को भी सलाह दी है कि वह हादसों से बचने के लिए सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना यकीनी बनाने और सडक़ के किनारे सडक़ तोड़ी होने आदि के लगाए गए मिट्टी के भरे थैलों, टेप पट्टी और रिफलेक्टर आदि को देखकर ही सफर करें। उन्होंने अन्य सलाह दी कि यदि हो सके तो वाहनों की स्पीड भी कम रखी जाए, जिससे हादसे न घटे।
डा. प्रीति यादव ने एक्सीयन इंजी. शरनप्रीत सिंह को हिदायत की कि वह जहां सडक़ तोड़ी होने के कारण किनारे निचले हैं, वहां मिट्टी के भरे थैले रखे जाएं, समेत टेप पट्टी, स्पीड लिमिट और चल रहे काम के साईन बोर्ड और रिफलेक्टर आदि मार्गदर्शक निशान लगाए जाएं, जिससे लोगों के वाहन तोड़ी हुई सडक़ में जाकर हादसा ग्रसित न हो जाने पर किसी का जानी और माली नुक्सान न हो।
उधर आज डिप्टी कमिश्नर के आदेशों पर तुरंत कार्यवाही करते कार्यकारी इंजीनियर, नेशनल हाईव, लोक निर्माण विभाग इंजी. शरनप्रीत सिंह ने अपनी टीम और एस. डी. ओ. मनजीत सिंह समेत सडक़ का दौरा किया और जहां ताजा हादसे हुए हैं, वहां अन्य मिट्टी के भरे थैले और रिफलेक्टर और स्पीड लिमिट के साईन बोर्ड और टेप पट्टियां लगवाई जाएंं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चौडी हो रही नई सरहिन्द रोड़ बनने के साथ इस सडक़ पर पहले हादसों का कारण बनते 12 ब्लैक सपाट खत्म हो जाएंगे और यातायात निर्विघ्न चलेगी।
डा. प्रीति यादव ने आगे बताया कि पंजाब सरकार ने पटियाला से जी. टी. रोड सरहिन्द तक लगभग 28 किलोमीटर रास्ते को चौड़ा करके चार मार्गी करने की प्रवानगी दी थी। जिस के अंतर्गत गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से सरहिन्द जी. टी. रोड़ तक 28 किलोमीटर में से 21 किलोमीटर चौड़ा करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जबकि भाखड़ा नहर की नरवाना ब्रांच पर नए स्टील पुल का निर्माण कार्य मुकम्मल किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि पटियाला से बारन तक 6.5 किलोमीटर पहले ही चार मार्गी है और बाकी बचती 10 मीटर चौड़ी 21 किलोमीटर सडक़ को 4 मार्गी किया जा रहा है, जिसके दोनों तरफ 8.75 मीटर चौड़ी हो रही है और के बीच 1.2 मीटर का डीवाइडर होगा।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह सडक़ केवल व्यापारिक और सामाजिक तौर पर ही महत्ता नहीं रखती बल्कि यह धार्मिक तौर पर श्रद्धालुओं के लिए भी बहुत महत्ता रखती है, क्योंकि इस मार्ग पर पटियाला में गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब, फतेहगढ़ साहिब जिले के गुरू घर और आगे जा कर यह सडक़ चमकौर साहिब आदि कई गुरुद्वारा साहिबान को जोड़ती है। इसके बिना पटियाला- सरहिन्द रोड़ एक अहम मार्ग है, जोकि पटियाला जिले को जी.टी. रोड के द्वारा बाकी पंजाब और जम्मू- कश्मीर- हिमाचल आदि राज्यों के साथ भी जोड़ता है।

You may also like