श्री काली माता मन्दिर में हुई श्री हिन्दू तख्त की मीटिंग

10 जनवरी को निकाली जाएगी तखत के स्थापना दिवस पर यात्रा : ब्रह्मानन्द गिरी

by TheUnmuteHindi
श्री काली माता मन्दिर में हुई श्री हिन्दू तख्त की मीटिंग

श्री काली माता मन्दिर में हुई श्री हिन्दू तख्त की मीटिंग
– 10 जनवरी को निकाली जाएगी तखत के स्थापना दिवस पर यात्रा : ब्रह्मानन्द गिरी
पटियाला : श्री हिन्दू तख्त की मीटिंग मुख्य दफ्तर श्री काली माता मन्दिर में तख्त मुखी ब्रह्मा नंद गिरी महाराज की अगुवाई में हुई, जिस में 10 जनवरी को तख्त के स्थापना दिवस को मनाने बारे विचार किया गया। इस मौके ब्रह्मा नंद गिरी महाराज की तरफ से बताया गया कि पहले की तरह इसबार भी मंदिर श्री बद्री नाथ बहादुरगढ़ में हजारों गाडिय़ों के काफिले के साथ शोभा यात्रा पटियाला के बाजारों में से निकाली जाएगी, जिस की समाप्ति श्री काली माता मन्दिर तख्त के मुख्य दफ्तर में की जाएगी।
इस मौके यात्रा सम्बन्धित एडवोकेट रजिन्दरपाल आनंद राष्ट्रीय उप प्रधान और चेयरमैन अजय शर्मा की तरफ से बताया गया यात्रा सम्बन्धित शहर के बाजारों में बहुत उत्साह है। सिख और हिंदू दोनों भाईचारे की तरफ से यात्रा और सम्मान और लंगरों के लिए अपना- अपना समय स्थान लिया जा रहा। यह यात्रा ब्रह्मलीन पंचानन्द गिरी जी के होते हुए ब्रह्मानन्द गिरी महाराज की तरफ से निकाली जाती थी उनके बाद गुरू जी के पदचिन्हों पर चलते हुए ब्रह्मानन्द गिरी महाराज की तरफ से किये जा रहे सनातन के काम को देखते लोगों की तरफ से बाजारों अंदर हर साल की तरह हजारों जगह ब्रह्मा नंद गिरी महाराज के सम्मान के लिए सैंकड़ों प्रोग्राम रखे गए हैं, जिसमें अलग- अलग राजाओं के प्रतिनिधिओं, मंदिर कमेटियां, सनातनी महा- सभा भाग लेगी।

You may also like