भगवान विश्वकर्मा हैं आर्किटेक्चर, मकेनिक्स और शिल्पकारी के देवता : संजीव शर्मा
– नौजवान तकनीकी शिक्षा को अपनाएं
पटियाला : भाजपा के जिला शहरी प्रधान संजीव शर्मा बिट्टू ने शनिवार को शहर की अलग- अलग धीमान भवन सोसायटियों और विश्वकर्मा मंदिर कमेटी राजपुरा रोड़ में अपनी हाजिरी दर्ज करवाई । इस मौके राजपुरा रोड़ पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लेने के बाद भाजपा नेता संजीव शर्मा (बिट्टू) ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी की पवित्र द्वारका जी का निर्माण करने वाले भगवान विश्वकर्मा वास्तु, मकैनिक और कारीगरी के देवता हैं । भगवान विश्वकर्मा ने जिन लोगों को इस कला की बख्शीश की है, उन को आज भी किसी सरकारी सहायता की जरूरत नहीं है और विश्व भर में भगवान विश्वकर्मा के पैरोकार आज भी अपनी अलग पहचान रखते हुए दूसरे कारोबारियों के मुकाबले आत्म- निर्भर हैं । पूर्व मेयर और भाजपा के जिला शहरी प्रधान संजीव शर्मा बिट्टू ने कहा कि आज भारत में सब से बड़ी चुनौती बेरोजगारी है और भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लेने वाला कोई भी नौजवान न सिर्फ समाज में बल्कि बेरोजगारी के चक्करव्यू में से बाहर निकल सकता है। भाजपा नेता ने अपने शब्दों का अर्थ समझाते हुए कहा कि यदि हमारे नौजवान आम शिक्षा की बजाए तकनीकी शिक्षा को अपना लें तो भगवान विश्वकर्मा ख़ुद नौजवानों के लिए सफलता के कई रास्ते खोलेंगे ।
भगवान विश्वकर्मा हैं आर्किटेक्चर, मकेनिक्स और शिल्पकारी के देवता : संजीव शर्मा
नौजवान तकनीकी शिक्षा को अपनाएं
201
previous post