58
नई दिल्ली, 28 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुलाए 12 घंटे के बंद के कारण बुधवार को पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में राजधानी कोलकाता में सडक़ों पर चहल-पहल कम है। सडक़ों पर बहुत कम बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी नजर आ रही हैं। निजी वाहनों की संख्या भी कम है। हालांकि, बाजार और दुकानें पहले की तरह खुली हैं।