ग्रामीण स्वै रोजगार सिखलाई संस्था (आरसेटी) ने बी.सी सखी की ट्रेनिंग ले रहे शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे
– आरसेटी से साल 2024 में सिखलाई प्राप्त 6237 शिक्षार्थियों ने अपना स्वै रोजगार शुरू किया : डायरैक्टर आरसेटी
पटियाला : स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्रामीण स्वै रोजगार सिखलाई संस्था (आरसेटी) की तरफ से गांव जस्सोवाल, भादसों रोड़, पटियाला में बी.सी सखी की ट्रेनिंग ले रहे शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। इस समागम में लीड बैंक पटियाला राजीव सरहंदी द्वारा खास तौर पर शिरकत की गई।
इस मौके संबोधन करते एल.डी.एम पटियाला राजीव सरहन्दी ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से चलाई जा रही ग्रामीण स्वै रोजगार सिखलाई संस्था (आरसेटी) एक बहुत बढिय़ा प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्वै रोजगार को बढ़ाने में बैंक की तरफ से चलाई जा रही इस संस्था का बड़ा योगदान है। उन्होंने संस्था में मौजूद सुविधाओं औरट्रेनिंग स्तर की प्रशंसा की। उन्होंने सभी कामयाब शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे।
इस मौके एस. बी. आई. आरसेटी पटियाला के डायरेक्टर भगवान सिंह वर्मा ने बताया की आरसेटी पटियाला में 60 से भी अधिक अलग अलग कोर्सांें के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। इस मौके (आरसेटी) पटियाला के बलजिन्दर सिंह, हरदीप सिंह राय, अजीतइन्दर सिंह और अरशदीप कौर शामिल रहे।
डायरेक्टर भगवान सिंह वर्मा बताया कि बकरी पालन, कम्प्यूटर अकाऊंटिंग, जुट के प्रोडक्टस, डेयरी फार्मिंग, टेलरिंग, ब्यूटी पार्लर आदि सिखलाई कोर्सांे के लिए टे्रनिंग प्राप्त करने वालों का नाम दर्ज करवाना आरसेटी, पटियाला में शुरू किया गया है। इन कोर्सांे के लिए ग्रामीण क्षेत्र से महिला और अन्य बेरोजगार जिनकी उम्र 18 से 45 साल के बीच है वह अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और सभी कोर्स मुफ्त हैं। डायरेक्टर भगवान सिंह वर्मा ने बताया की 31 दिसंबर 2024 तक, अलग- अलग गतिविधियों में 8458 शिक्षार्थी ने सिखलाई ली जिनमें से 6237 शिक्षार्थी ने स्वै- रोजगार शुरू किया है।
ग्रामीण स्वै रोजगार सिखलाई संस्था (आरसेटी) ने बी.सी सखी की ट्रेनिंग ले रहे शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे
आरसेटी से साल 2024 में सिखलाई प्राप्त 6237 शिक्षार्थियों ने अपना स्वै रोजगार शुरू किया : डायरैक्टर आरसेटी
72