नई दिल्ली, 27 मार्च 2025: रेडिट पर वायरल हुई एक पोस्ट ने हंगामा मचा दिया है। जिसमें Zomato के एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया कि कंपनी ने अचानक 300 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। एक कर्मचारी ने बताया कि पिछले तीन महीनों में केवल 28 मिनट की देरी के कारण उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है। जबकि उनका प्रदर्शन और रिकॉर्ड अच्छा था।
कर्मचारियों को सुधार का अवसर दिए बिना नौकरी से निकाला गया
पोस्ट के अनुसार Zomato ने कर्मचारियों को अपनी समस्याएँ सुधारने का मौक़ा भी नहीं दिया और सीधे उन्हें नौकरी से निकाल दिया। कर्मचारी ने कहा कोई चेतावनी नहीं, सुधार का कोई अवसर नहीं, बस अचानक से नौकरी खत्म कर दी थी।
उन्होंने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों की मेहनत की परवाह नहीं करती और उन्हें बेकार मानती है। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि कड़ी मेहनत के बावजूद Zomato में नौकरी की सुरक्षा की गारंटी नहीं है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कंपनी के इस रवैये पर सवाल उठाया।
लोगों के विचार
एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी टीम के साथ ऐसा बेरहमी से बर्ताव किया गया है। एक वकील ने मदद का प्रस्ताव दिया और कानूनी लड़ाई लड़ने की सलाह दी है।
एक अन्य पूर्व कर्मचारी ने भी यही बताया कि उन्हें छोटे से कारण पर निकाला गया और उन्हें यह भी नहीं बताया गया था कि उनके काम का यह हिस्सा नियमों का उल्लंघन करेगा।
लोगों ने अनुमान लगाया कि असली कारण यह हो सकता है कि Zomato ने अपने खर्चे कम करने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटाई और कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए है।
यह भी देखे: 35 वर्षों बाद निर्वासन: अमेरिकी परिवार का दर्दनाक विघटन