ZIM vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड की रिकॉर्ड तोड़ जीत, जिम्बाब्वे को पारी और 359 रनों से हराया

by Manu
ZIM vs NZ

ZIM vs NZ Test Result: बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड (ZIM vs NZ) के बीच दूसरा टेस्ट मैच महज तीन दिन में खत्म हो गया। न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को एक पारी और 359 रनों के विशाल अंतर से हराकर अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाया, जिसमें पहला टेस्ट उन्होंने 9 विकेट से जीता था।

मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 601/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया और जिम्बाब्वे पर 476 रनों की बढ़त बना ली। हेनरी निकोल्स ने 245 गेंदों पर नाबाद 150 रन बनाए, जबकि रचिन रवींद्र ने 139 गेंदों में 165 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने पारी घोषित कर दी, जिससे जिम्बाब्वे को 477 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला।

जवाब में जिम्बाब्वे की दूसरी पारी सिर्फ 117 रनों पर सिमट गई। उनके लिए केवल दो बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। निक वेल्च ने 71 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए, जबकि कप्तान क्रेग इर्विन 17 रन बनाकर दूसरे बल्लेबाज रहे, जो दहाई का आंकड़ा छू सके। न्यूजीलैंड के लिए जकारी फाउल्केस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, वहीं जैकब डफी और मेट हेनरी ने दो-दो विकेट लिए। बता दें कि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं थी।

ये भी देखे: द हंड्रेड 2025: राशिद खान की फिरकी में उलझा लंदन स्पिरिट, ओवल इन्विंसिबल्स ने 6 विकेट से जीता ओपनिंग मुकाबला

You may also like