Zero Poverty Abhiyan UP: यूपी के इन लोगों को योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात

by Nishi_kashyap
योगी सरकार

युपी,21जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी पहल की है। योगी सरकार जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत उन परिवारों को नौकरी दिलवाएगी, जिनके घर में कोई भी नौकरी नहीं करता है।

गरीबी को जड़ से खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ‘जीरो पावर्टी अभियान’ के तहत एक नई पहल की शुरूआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत अब प्रदेश के चिन्हित परिवार के मुखिया को ‘गारंटीड स्किलिंग प्रोग्राम’ के तहत जोड़ा जाएगा और उन्हें देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाया जाएगा।

परिवार के मुखिया को स्किल ट्रेनिंग

जीरो पावर्टी अभियान के तहत योगी सरकार चिन्हित परिवार के मुखिया को गारंटीड स्किलिंग प्रोग्राम से जोड़ेगी। इस अभियान के तहत पहले फेज में चिन्हित 300 गरीब परिवार के मुखिया को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद प्रदेश भर में अभियान के तहत चिन्हित सभी परिवार के मुखिया को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अभियान के तहत योगी सरकार का उदेश्य गरीबी को जड़ से खत्म करना है।

‘जीरो पॉवर्टी अभियान’

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना है की यह पहल आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ साथ सामाजिक समरसता और समान अवसर की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा। , इसीलिए सरकार ने ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ के तहत जिन परिवारों का चयन किया है उनके मुखिया को गारंटीकृत कौशल कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रशिक्षण का स्तर गुणवत्तायुक्त और उद्योगों की जरूरतों के अनुसार हो।

यह भी पढ़ें:  UP Weather Update: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, 40 से ज़्यादा जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

You may also like