गुरुग्राम, 23 सितंबर 2025: एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली 19 साल की लड़की से उसके ही सुपरवाइजर ने धोखे से उसके साथ रेप किया। मामला इतना सनसनीखेज है कि सुनकर रूह कांप जाए। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली यह युवती गुरुग्राम में जेप्टो कंपनी में नौकरी करती थी। आरोपी सुपरवाइजर ने पहले तो दोस्ती का रंग जमाया, फिर घुमाने-फिराने के बहाने दिल्ली के एक OYO टाउन हाउस ले गया और शादी का ख्वाब दिखाकर उसके साथ बार-बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
जब लड़की गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने डराने-धमकाने के साथ-साथ उसे दवा थमा दी, जिससे गर्भपात हो गया। लेकिन गर्भ गिराने के बाद भी शादी का वादा पूरा न करने पर युवती टूट चुकी थी। आखिरकार, उसने हिम्मत जुटाई और दिल्ली के बदरपुर थाने में अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत जीरो FIR दर्ज की और मामला गुरुग्राम भेज दिया। यहां सेक्टर-29 DLF थाने की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने शिकायत में साफ बताया कि आरोपी ने विश्वास तोड़ा और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: सोनीपत में निजी स्कूल की छात्रा के साथ स्कूल बस चालक ने किया रेप