हिसार के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, जोमैटो डिलीवरी बॉय का शव कमरे से बरामद

by Manu
हिसार होटल

हिसार, 06 फ़रवरी 2026: हिसार के एक निजी होटल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान उम्मीद विहार कॉलोनी निवासी विजय के रूप में हुई है। वह जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक विजय पिछले पांच-छह दिनों से इसी होटल के एक कमरे में रुका हुआ था। शुक्रवार को जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल के सफाई कर्मी ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर होटल संचालक ने एचटीएम थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर गई। वहां विजय का शव पड़ा मिला। शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं दिखे लेकिन मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने की वजह से पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी देखे: Hisar News: हिसार में होटल मालिक की पीट–पीट कर हत्या, आरोपी फरार

You may also like