Himachal News: लम्बागांव में युवक ने लगाई फांसी, पशुशाला में मिला शव

by Manu
महिला

टिहरी गढ़वाल, 16 दिसंबर 2025: लम्बागांव थाना क्षेत्र के रिट्ट गांव में मंगलवार को एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। सुनील कटोच पुत्र दिलवाग कटोच ने पशुशाला के बरामदे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।

सुनील शादीशुदा था। उसका एक बेटा भी है। पत्नी और बेटा किराए के मकान में अलग रहते थे। सुनील माता-पिता के साथ रिट्ट गांव में रहता था।

दिलवाग कटोच पड़ोसी की पशुशाला की ओर गया। वहां बेटे सुनील को लटका देख दंग रह गया। शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े आए। सुनील को नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पंचायत प्रधान की सूचना पर लम्बागांव पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी देखे: कुल्लू में नेपाली मूल की 15 वर्षीय लड़की ने लगाई फांसी, कारणों की जांच जारी

You may also like