योगी का सपा पर तंज- गुंडा टैक्स वसूली थी उनके संस्कार, गीडा में 2251 करोड़ के निवेश का शिलान्यास

by Manu
योगी

लखनऊ, 04 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सुरक्षा को निवेश की रीढ़ बताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय व्यापारियों और उद्यमियों से गुंडा टैक्स वसूलना उनके संस्कार का हिस्सा था।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में 2251 करोड़ रुपये की निवेश और विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के मौके पर उन्होंने यह बात कही। इस दौरान मल्टीनेशनल कंपनी कोका-कोला के बॉटलिंग प्लांट का भूमि पूजन और देश की अग्रणी प्लास्टिक पैकेजिंग कंपनी टेक्नोप्लास्ट की यूनिट का उद्घाटन भी शामिल रहा।

गीडा के प्लास्टिक पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि 2017 से पहले गोरखपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूरे प्रदेश में निवेश एक सपना था। लेकिन डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रयासों का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश विकास, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

ये भी देखे: भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा- योगी आदित्यनाथ

You may also like