चीनी मांझे से युवक की मौत के बाद योगी सरकार का सख्त फैसला, पूरे राज्य में चीनी मांझे पर प्रतिबंध

by Manu
Uttar Pradesh Day yogi

लखनऊ, 05 फ़रवरी 2026: राजधानी लखनऊ के बाजारखाला इलाके में चीनी मांझे से एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के उत्पादन बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रदेश में तत्काल छापेमारी अभियान चलाकर चीनी मांझे की खेप जब्त की जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि चीनी मांझे के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर इसे हत्या मानकर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि राज्य स्तर पर इस कार्रवाई की उच्च स्तरीय समीक्षा की जाएगी ताकि कोई लापरवाही न बचे।

बुधवार को बाजारखाला में एक युवक पतंग उड़ा रहा था। उसी दौरान चीनी मांझे से बनी डोर उसके गले में फंस गई। डोर ने गले की नस काट दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी देखे: गाय को राज्य माता का दे दर्जा, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को दिया 40 दिन का अल्टीमेटम

You may also like