सोनभद्र, 15 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच के बंधन को भगवान राम और देवी सीता के पवित्र रिश्ते से जोड़ा। उन्होंने कहा कि, दोनों राज्यों का रिश्ता अटूट और मजबूत है।
सोनभद्र में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने 432 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। ये योजनाएं 548 करोड़ रुपये की हैं।
बिहार चुनाव में राजग की शानदार जीत पर योगी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, यूपी और बिहार साझा संस्कृति साझा विरासत और साझा संकल्प के प्रतीक हैं। राम और जानकी के रिश्ते की तरह हमारा बंधन भी अटूट है।
योगी ने कहा कि, बिहार की जनता ने लोकतंत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने विकास सुशासन और स्थिरता का संदेश दिया। डबल इंजन सरकार पर भरोसा बढ़ा है। मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित और विकास की नीतियों को जनता ने मजबूती से समर्थन दिया।
मुख्यमंत्री ने सोनभद्र को ऊर्जा राजधानी बताते हुए कहा कि यह प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों का अनोखा मेल है।
ये भी देखे: राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को दिया भ्रष्टाचार रोकने का श्रेय, कहा – ‘भ्रष्टाचार का अंत भाषणों..’