योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे से मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, 501 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन में किया सफर

by Manu
योगी जापान

टोक्यो, 26 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। इस दौरे में उन्होंने अब तक कई जापानी कंपनियों के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए करीब 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह निवेश राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास और रोजगार सृजन का आधार बनेगा।

मुख्यमंत्री ने जापान की विश्व प्रसिद्ध बुलेट ट्रेन में सफर किया। उन्होंने यामानाशी में SCMAGLEV ट्रेन का अनुभव किया जो अगली पीढ़ी की चुंबकीय उत्तोलन (मैग्लेव) तकनीक पर आधारित है। इस ट्रेन की अधिकतम गति 501 किमी/घंटा तक पहुंची।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा- “आप देख सकते हैं कि मैं 501 किमी/घंटा की रफ्तार से यात्रा कर रहा था। यामानाशी में मैंने जापान की उन्नत SCMAGLEV ट्रेन का अनुभव किया जो स्वच्छ कुशल और सटीक परिवहन के भविष्य का प्रतीक है। असाधारण गति पर भी यात्रा सुगम और उल्लेखनीय रूप से स्थिर रही जो नवाचार और दीर्घकालिक अवसंरचना उत्कृष्टता के प्रति जापान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जब प्रौद्योगिकी इतनी तेजी से आगे बढ़ती है तो भविष्य पहले से कहीं अधिक निकट प्रतीत होता है।”

ये भी देखें: जापान दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, मित्सुई प्रबंधन से की मुलाकात, चार प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रण

You may also like