योगी ने नेहरू पर साधा निशाना, देश में आतंकवाद और अलगाववाद की जड़ में हैं पूर्व पीएम

by Manu
योगी

लखनऊ, 15 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। जीपीओ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संबोधन दिया। योगी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू पर तीखा हमला बोला।

योगी ने कहा कि नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को इतना विवादित बनाया कि आजादी के बाद से वह भारत को लगातार डसता रहा है। नेहरू की वजह से कश्मीर से उग्रवाद और अलगाववाद मिला। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी है। मोदी ने सरदार पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। एक देश एक प्रधान एक विधान और एक निशान का संकल्प पूरा किया।

योगी ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि उनका यशस्वी नेतृत्व लंबे समय तक मिलता। लेकिन देश का दुर्भाग्य रहा कि 15 दिसंबर 1950 को उनका नश्वर शरीर जवाब दे गया। आजादी के बाद पटेल की सूझबूझ से जूनागढ़ और हैदराबाद की रियासतें भारत में शामिल हुईं।

ये भी देखे: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

You may also like