लखनऊ, 27 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि होली से पहले सभी कर्मचारियों का वेतन अनिवार्य रूप से जारी कर दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसमें आउटसोर्सिंग संविदाकर्मी सफाईकर्मी और अन्य सभी श्रेणियों के कर्मचारियों का वेतन शामिल है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस संबंध में कोई भी शिकायत न आए। यदि कोई देरी हुई तो संबंधित अधिकारी सीधे जिम्मेदार होंगे।
साथ ही सरकार ने होली के अवकाश की घोषणा भी कर दी है। राज्य सरकार के कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में 2 मार्च रविवार 3 मार्च सोमवार (होली) और 4 मार्च मंगलवार (दोल-यात्रा/दुहेड़ी) को अवकाश रहेगा।
ये भी देखे: BIG NEWS: 8वें वेतन आयोग को केंद्र सरकार की मंजूरी, खत्म हुआ 10 महीने का इंतजार