दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा

by Manu
यमुना का जलस्तर

दिल्ली, 27 अगस्त 2025: हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है। बुधवार (27 अगस्त 2025) रात 9 बजे लोहा पुल (ओल्ड रेलवे ब्रिज) के पास यमुना का जलस्तर 205.39 मीटर दर्ज किया गया, और इसके और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हथिनी कुंड बैराज से पिछले दो दिनों से प्रति घंटे 50,000 से 60,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। रात 9 बजे वजीराबाद बैराज से 56,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि हथिनी कुंड से अभी और पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

ये भी देखे: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन सतर्क

You may also like