नई दिल्ली, 05 फ़रवरी 2026: भारत में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) शाम करीब 4 बजे अचानक डाउन हो गया। लाखों यूजर्स को ऐप और वेबसाइट दोनों में लॉगिन फीड लोडिंग पोस्टिंग और अन्य फंक्शन्स में समस्या आई। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार समस्या मुख्य रूप से भारत में दर्ज की गई और यह वैश्विक स्तर पर भी प्रभावित रहा।
डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक 64 प्रतिशत यूजर्स ने वेबसाइट पर समस्या रिपोर्ट की जबकि 23 प्रतिशत ने मोबाइल ऐप में दिक्कत बताई। बाकी 13 प्रतिशत यूजर्स को लॉगइन-लॉगआउट या सर्वर कनेक्शन से जुड़ी परेशानी आई। भारत में सबसे ज्यादा रिपोर्ट्स दिल्ली मुंबई हैदराबाद बेंगलुरु और चेन्नई से आईं।
कई यूजर्स ने बताया कि टाइमलाइन लोड नहीं हो रही थी पोस्ट नहीं हो रहे थे और कुछ को ‘एरर’ मैसेज मिल रहा था। समस्या शाम 4 बजे के आसपास शुरू हुई और कुछ घंटों तक जारी रही। X की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन पिछले कुछ महीनों में प्लेटफॉर्म पर ऐसी आउटेज की घटनाएं बढ़ी हैं।
ये भी देखे: यूरोपीय संघ ने एलन मस्क की एक्स पर लगाया 120 मिलियन यूरो का पहला डीएसए जुर्माना