ICC WTC Winners List: दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स में 14 जून 2025 को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। यह दक्षिण अफ्रीका की 27 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी है, इससे पहले उन्होंने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
WTC का फॉर्मैट
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप आईसीसी द्वारा आयोजित दो साल का टूर्नामेंट है, जिसमें 9 टीमें (भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश) हिस्सा लेती हैं। प्रत्येक टीम 6 सीरीज (3 घरेलू, 3 विदेशी) खेलती है, जिसमें 2-5 टेस्ट हो सकते हैं। अंक प्रतिशत (PCT) के आधार पर शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलती हैं।
पहला संस्करण (2019-2021): न्यूजीलैंड ने जीता था पहला WTC खिताब

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला संस्करण 2019 में एशेज सीरीज के साथ शुरू हुआ और जून 2021 में समाप्त हुआ। फाइनल मुकाबला साउथम्पटन, इंग्लैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 17 में से 12 टेस्ट जीतकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन की अगुआई में 8 विकेट से जीत हासिल कर पहला WTC खिताब अपने नाम किया।
दूसरा संस्करण (2021-2023): ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा WTC संस्करण

WTC का दूसरा संस्करण 4 अगस्त 2021 से शुरू हुआ और जून 2023 में खत्म हुआ। फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से लंदन के द ओवल में हुआ। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की अगुआई में 209 रनों से जीत दर्ज कर खिताब जीता।
ये भी देखे: WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा SA ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीता