लखनऊ, 25 जुलाई 2025: भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर को शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) की फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया। नायर को हाल ही में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच के पद से हटाया गया था, जहां उन्होंने एक साल से भी कम समय तक काम किया।
यूपी वॉरियर्स में नायर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जॉन लुईस की जगह लेंगे, जिनका फ्रेंचाइजी के साथ करार हाल ही में खत्म हुआ। यह पहली बार नहीं है जब नायर वॉरियर्स के साथ जुड़े हैं; उन्होंने WPL के पहले सीजन (2023) में भी टीम के साथ काम किया था। इसके अलावा, नायर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भी लंबे समय से जुड़े हैं। भारतीय टीम से अलग होने के बाद KKR ने उन्हें अपनी कोचिंग टीम में शामिल किया था।
नियुक्ति पर उत्साह जताते हुए नायर ने कहा, “मैंने पहले यूपी वॉरियर्स के साथ काम करने का आनंद लिया था और इस नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। WPL महिला क्रिकेट के लिए एक शानदार मंच है। मैं प्रबंधन के साथ मिलकर एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीम बनाने के लिए तैयार हूं।”
ये भी देखे: LSG बनाम DC टीम न्यूज व प्लेइंग 11, आज इसको मिल सकता है मौका!