WPL 2026: रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार रनों से हराया, आखिरी ओवर में नहीं बने 7 रन

by Manu
गुजरात जायंट्स DC

चंडीगढ़, 12 जनवरी 2026: गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को चार रनों से हरा दिया। यह दिल्ली की टीम के लिए टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 209 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर बेथ मूनी 19 रन बनाकर आउट हो गईं। लेकिन इसके बाद सोफी डिवाइन और एश्ले गार्डनर ने दमदार बल्लेबाजी की। सोफी डिवाइन ने 42 गेंदों पर 95 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। एश्ले गार्डनर ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और दोनों ने मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

आखिरी ओवर में 7 रन नहीं बना पाई दिल्ली कैपिटल्स

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आखिरी ओवर तक मैच में बने रहने की कोशिश की। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए सिर्फ 7 रनों की जरूरत थी। वह सिर्फ दो रन ही बना पाई। आखिरी ओवर सोफी डिवाइन ने किया। पहली गेंद पर लौरा वोल्वार्ट ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज आउट हो गईं। तीसरी गेंद पर मैरीजाने कैप कोई रन नहीं बना पाईं। चौथी गेंद पर एक रन बना। पांचवीं गेंद पर सोफी डिवाइन ने लौरा को पवेलियन भेज दिया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस तरह दिल्ली की टीम 205 रनों पर सिमट गई और मैच चार रनों से हार गई।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए नंदिनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने हैट्रिक सहित कुल पांच विकेट हासिल किए।

ये भी देखे: MI W vs DC W: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की अपनी पहली जीत, दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 50 रन से हराया

You may also like