WPL 2026 Final Result: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा बनाए गए 204 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट से हासिल कर लिया। यह डब्ल्यूपीएल फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा सफल चेज है। आरसीबी इससे पहले 2024 में चैंपियन बनी थी।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की 57 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए थे। यह डब्ल्यूपीएल फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर था। जेमिमा ने 37 गेंद में 8 चौके लगाए। लौरा वोल्वार्ट ने 25 गेंद में 44 रन बनाए जबकि चिनेल हेनरी ने नाबाद 15 गेंद में 35 रन ठोके। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 24 गेंद में 55 रन की तूफानी साझेदारी की।
स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की दमदार पारी
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। टीम ने सिर्फ 9 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। लेकिन इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने कमाल की साझेदारी की। दोनों ने अर्धशतक लगाए और मैच को पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में कर दिया।
जॉर्जिया वोल ने 54 गेंद में 79 रन बनाए जिसमें 14 चौके शामिल रहे। वहीं स्मृति मंधाना ने 41 गेंद में 87 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। स्मृति ने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों की साझेदारी ने दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

स्मृति मंधाना बनी प्लेयर ऑफ द मैच
स्मृति मंधाना को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आरसीबी के कप्तान स्मृति मंधाना ने मैच के बाद कहा कि टीम ने कभी हार नहीं मानी और लक्ष्य का पीछा करने का पूरा भरोसा था।
ये भी देखे: MI vs GG WPL 2026: हरमनप्रीत कौर के दम पर जीती मुंबई, गुजरात को 7 विकेट से हराया