गुवाहाटी, 01 अक्तूबर 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मंगलवार को श्रीलंका 59 रन से हरा दिया है। दीप्ति शर्मा ने भी एक रिकार्ड अपने नाम किया है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और मुश्किल परिस्थितियों में 8 विकेट पर 269 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका की पारी 45.4 ओवर में 211 रन पर ढेर हो गई। इस मैच की हीरो रहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बल्ले से 53 गेंदों पर नाबाद 53 रन ठोके।
गेंदबाजी में भी दीप्ति का जलवा देखने लायक रहा। उन्होंने 10 ओवर में एक मेडन डालकर 54 रन देकर तीन विकेट झटके। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू (43), कविशा दिलहारी (15) और अनुष्का संजीवनी (6) को उन्होंने आउट किया।
दीप्ति शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं है। उन्होंने नीतू डेविड का रिकॉर्ड तोड़ा है। दीप्ति के 112 पारियों में 143 विकेट हो गए है। नीतू के नाम 97 पारियों में 141 थे। झूलन अभी भी सबसे आगे हैं। उनके नाम 203 पारियों में 255 विकेट हैं।
ये भी देखे: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज का आगाज 14 सितंबर से, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला