महिला वर्ल्ड कप 2025: एश्ले गार्डनर के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रनों से हराया

by Manu
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड

चंडीगढ़, 02 अक्तूबर 2025: प्लेयर ऑफ द मैच एश्ले गार्डनर के आक्रामक 115 रनों के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 89 रनों से शानदार जीत दर्ज की। 49.3 ओवरों में 8 विकेट पर 326 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप का अपना तीसरा सबसे ऊंचा स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड 43.2 ओवरों में 237 पर सिमट गई।

यह जीत 2017 से न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की लगातार 16वीं जीत है। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सोफी डिवाइन ने अकेले दम पर 112 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। शुरुआती 25 ओवरों में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों ने 100 डॉट गेंदें झेलीं। उनकी मुश्किल को बयां करती है।

डिवाइन ने ब्रूक हालीडे (28) के साथ 52 और मैडी ग्रीन (20) के साथ 37 रनों की साझेदारी निभाई, तो इसाबेल गेज (28) के साथ 54 रनों की तेज साझेदारी कर टीम को जिंदा रखा। लेकिन 62 और 92 के स्कोर पर मिले दो जीवनदानों के बावजूद, 43वें ओवर की पहली गेंद पर एनाबेल सदरलैंड की स्लोअर डिलीवरी पर बड़ा शॉट खेलते हुए वे बोल्ड हो गईं। उसके बाद बाकी विकेट जल्दी गिर गए, और न्यूजीलैंड की पारी 237 पर सिमट गई।

ये भी देखे: महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत की जीत के साथ शुरुआत, दीप्ति शर्मा ने बनाया यह रिकार्ड

You may also like