बहराइच में भेड़िए का आतंक, बुजुर्ग महिला पर हमला, अब तक 4 मौतें और दर्जनों घायल

by Manu
बहराइच

बहराइच, 10 अक्तूबर 2025: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र में जंगली भेड़ियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर भेड़िए ने हमला बोल दिया। हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया।

परिजनों के मुताबिक, महिला रात को खाना खा रही थीं तभी अचानक भेड़िया दहाड़ता हुआ आ धमका और उन पर झपटा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से भेड़ियों का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

पुलिस और वन अधिकारियों ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

ये भी देखे: UP NEWS: बहराइच में मगरमच्छ ने 14 वर्षीय बालक को नदी में खींचा, तलाश जारी

You may also like