लखनऊ,17 जून 2025: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित हो चूका है और इस साल के टॉपर सूरज कुमार पटेल बने हैं, जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से 362.66 अंक हासिल किए। ये एक बेहतरीन उपलब्धि है। इसके अलावा, भदोही की शीबा परवीन और जौनपुर की शिवांगी यादव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग
यूपी बीएड जेईई एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) कोर्स में दाखिला मिलता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसका शेड्यूल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी, सीटों की उपलब्धता और उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों का चयन किया जाएगा। प्रवेश केवल उन्हीं कॉलेजों में मिलेगा, जो इस परीक्षा से जुड़े हुए हैं।
1 जून को आयोजित हुई थी प्रवेश परीक्षा
बता दें कि बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 1 जून को किया गया था। जिसमें 3.5 लाख प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा दो पेपरों की थी, जिसमें कुल 200 प्रश्न थे। हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती होती है, और अब काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को रैंक और श्रेणी के आधार पर बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़े: UP News: लंदन के लिए रवाना हुई 1200 किलो आम की पहली खेप, डीएम ने दिखाई हरी झंडी