यूपी,8 जून 2025: पिछले कुछ दिनों पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को फोन पर धमकी दी गई थी। इस धमकी के बाद दिल्ली पुलिस धमकी देने वाले आरोपी का पता लगाने में जुट गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को धमकी देने वाले गाजियाबाद के श्लोक त्रिपाठी को पकड़ लिया है।
आरोपी गाजियाबाद के पंचवटी इलाके का रहने वाला है। और त्रिपाठी बैनामा लेखन का काम करता है ,सूत्रों का कहना है की श्लोक त्रिपाठी का संबंध उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से है लेकिन वह कई सालों से गाजियाबाद में रह रहा है।
क्यों दी थी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को धमकी ?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबिक,आरोपी श्लोक त्रिपाठी का अपनी पत्नी से विवाद रहता है और वह नशा भी करता है। और शराब के नशे में ही उसने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को धमकी दी थी। श्लोक की पत्नी पिछले 2 सालों से उससे अलग रह रही है।
आरोपी श्लोक त्रिपाठी ने जिस मोबाइल नंबर से फोन कर रेखा गुप्ता को धमकी दी थी। वह गोरखपुर पते पर रजिस्टर्ड था। इसके बाद लोकेशन ट्रेस करके पुलिस आरोपी तक पहुंच गई.
लोकेशन ट्रेस करने पर पकड़ा गया आरोपी
दिल्ली पुलिस ने जब मोबाइल कॉल की लोकेशन ट्रेस की तब लोकेशन गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के पास पंचवटी इलाके की पाई गई जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस की मदद से तुरंत कार्रवाई करते हुए श्लोक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। फिल्हाल दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े: UP News: युवक की गोली मारकर की हत्या, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज