‘व्हाइट कॉलर नेटवर्क’ का पर्दाफाश, लखनऊ से महिला डॉक्टर गिरफ्तार, AK-47 बरामद

by Manu
Ak 47 lucknow

लखनऊ, 10 नवंबर 2025: सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। उन्होंने लखनऊ की एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। इस मॉड्यूल से जुड़े कई लोगों को पकड़ने के बाद पुलिस को ढेर सारे विस्फोटक और हथियार मिले है। डॉक्टर की कार से एक AK-47 राइफल भी बरामद हुई है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को डॉ. शाहीन को पकड़ा गया। वह लखनऊ की रहने वाली है। उसके अलावा सात अन्य आरोपी को भी अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है। इनमें कश्मीर के डॉ. मुजम्मिल गनई शामिल है। उसे फरीदाबाद से हिरासत में लिया गया।

डॉ. शाहीन को श्रीनगर ले जाया गया है। वहां उससे कड़ी पूछताछ हो रही है। मॉड्यूल की पूरी साजिश उजागर करने की कोशिश चल रही है।

ये भी देखे: भारत को दहलाने की JeM की बड़ी साजिश नाकाम, 350 किलो विस्फोटक और 2 AK-47 बरामद

You may also like