चंडीगढ़, 06 जुलाई, 2025: राजधानी चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की सुखना लेक पर रील बनाते समय बोटिंग एरिया में स्टंट करते समय एक युवक छलांग लगाकर 20 फीट गहरे पानी में जा गिरा।
स्टंट के दौरान उसका पैर फिसला और सिर पत्थर से टकराया। उसी दौरान युवक बेहोश हो गया। लोगों ने उसे तुरंत पानी से बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बची। हालांकि इस घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रील के बैकग्राउंड में बॉलीवुड गाना ‘ये क्या हुआ, कैसे हुआ’ सुनाई दिया।
वीडियो में देखा गया की लेक पर पर्यटकों की भीड़ थी। कुछ लोग सैर कर रहे हैं, तो कुछ बोटिंग। कई लोग बाउंड्री वॉल पर बैठे हैं। इसी बीच सफेद पैंट और काली शर्ट पहने युवक स्टंट करने लगता है। उसके दोस्त वीडियो बना रहे हैं। वह काफी पीछे से दौड़ता हुआ आता है और बाउंड्री वॉल पर पैर रखकर छलांग लगाता है लेकिन उसका पैर दूसरी बाउंड्री वॉल को नहीं छूता और वह पत्थरों से टकराते हुए पानी में गिर जाता है। इसके बाद लोग उसे पानी से बाहर निकाला जाता है।
यह भी पढ़े: Punjab News: पौंग डैम में लगातार बढ़ रहा पानी का स्तर, खोले गए फ्लड गेट