जोहानिसबर्ग, 23 नवंबर 2025: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा की द्विपक्षीय वार्ता की।वार्ता बेहद गर्मजोशी भरी और हल्के-फुल्के अंदाज में रही। दोनों नेताओं के बीच मजाकिया अंदाज में बातचीत हुई जिसने कमरे में मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया।
सिरिल रामफोसा ने मुस्कुराते हुए कहा कि “मोदी जी, आपको हमें पहले बताना चाहिए था कि जी-20 की मेजबानी करना इतना मुश्किल काम है… शायद हम भाग जाते!”
यह सुनते ही पीएम मोदी और कमरे में मौजूद सभी लोग जोर से हंस पड़े। फिर रामफोसा ने गंभीर होते हुए कहा “भारत की मेजबानी शानदार थी… हमने आपसे बहुत कुछ सीखा है। हमारी मेजबानी तो सच में बहुत छोटी है।”
इस पर पीएम मोदी ने तुरंत जवाब दिया कि “छोटा हमेशा सुंदर होता है!” दोनों नेता फिर हंस पड़े। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ये भी देखे: जोहानिसबर्ग में PM मोदी ने G20 से इतर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात