ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत पर WFI का एक्शन, 1 साल का लगाया बैन

by Manu
अमन सहरावत

चंडीगढ़, 09 अक्तूबर 2025: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का सिर ऊंचा करने वाले युवा पहलवान अमन सहरावत को बड़ा झटका लग गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने उन्हें निलंबित कर दिया है। अमन अगले 12 महीनों तक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी कुश्ती इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ये फैसला सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में वजन सीमा से 1.7 किलो अधिक होने के कारण बिना मैच खेले ही बाहर होने के बाद लिया गया।

अमन सहरावत ने 21 साल और 24 दिन की उम्र में ओलंपिक कांस्य जीतकर इतिहास रचा था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के लिए वजन न आने पर अयोग्य घोषित कर दिए गए। WFI ने अमन को पत्र भेजकर कहा कि कारण बताओ नोटिस की तारीख से एक साल के लिए कुश्ती से जुड़ी सभी गतिविधियों से निलंबित किया जाता है। ये निर्णय अंतिम है।

ये भी देखे: विनेश फोगाट ने 4 करोड़ कैश और प्लॉट दोनों विकल्प चुना, अब असमंजस में हरियाणा सरकार

You may also like