West Asia War: अबू धाबी में कार पर गिरी मिसाइल, 1 फलस्तीनी नागरिक की मौत

by Manu
मिसाइल

चंडीगढ़, 16 मार्च 2026: पश्चिमी एशिया में ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की आग अब खाड़ी देशों तक फैल गई है। ईरान ने जवाबी हमलों में यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए हैं। सोमवार तड़के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास ड्रोन से हमला हुआ। दुबई एयरपोर्ट ने सुरक्षा कारणों से उड़ानें निलंबित कर दीं। कोच्चि से दुबई जा रही एक फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा।

इसके बाद अबू धाबी के अल बह्याह इलाके में एक नागरिक वाहन पर मिसाइल गिरी। इराकी सुरक्षा सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि इस हमले में एक फलस्तीनी नागरिक की मौत हो गई। अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने बयान में कहा कि अल बह्याह क्षेत्र में एक नागरिक वाहन पर मिसाइल गिरने से एक फलस्तीनी नागरिक की मौत हुई है। जनता को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें और अफवाहें न फैलाएं।

ये भी देखे: Dubai Airport Drone Attack: दुबई एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरे, एक भारतीय समेत चार घायल

You may also like