नेपाल बॉर्डर के पास बैतडी में बरात की बस खाई में गिरी, 13 बरातियों की मौत, 34 घायल

by Manu
Nepal border Accident

बैतडी, 06 फ़रवरी 2026: नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली बस दुर्घटना हुई। बैतडी से बजांग जा रही बरात की बस अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 13 बरातियों की मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना पुरचुंणी नगरपालिका के सात भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस के साथ हुई। बस पुरचुंणी के बड़गांव मोड़ से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा रात के समय होने से बचाव कार्य में काफी चुनौती आई। नेपाल पुलिस (एपीएफ), स्थानीय प्रहरी और ग्रामीणों ने मिलकर घायलों और शवों को बाहर निकाला।

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि हादसे में छह बरातियों की मौत मौके पर ही हो गई। पांच बरातियों की मौत डडेलधुरा अस्पताल में और दो की मौत कोटिला अस्पताल में हुई। कुल 13 मौतें हुई हैं। घायल 34 लोगों में से कुछ की हालत नाजुक है और उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर किया जा रहा है।

ये भी देखे: Uttarakhand Bus Accident: विकासनगर में 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, तीन की मौत

You may also like