हरियाणा में मौसम बदला,बारिश व ओलावृष्टि के आसार, 28 से 31 मार्च तक येलो अलर्ट

by Manu
हरियाणा मौसम

चंडीगढ़, 27 मार्च 2026: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। वीरवार को महेंद्रगढ़ और राजस्थान की सीमा से लगे इलाकों में बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 से 31 मार्च तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। विभाग ने इन चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है।

बुधवार रात सिरसा और फतेहाबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। वीरवार को महेंद्रगढ़ में भी बिखराव वाली हल्की बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण पूरे इलाके में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भी बनी हुई है।

ये भी देखे: पंजाब में मौसम का यू-टर्न, शीत लहर के साथ झमाझम बारिश, ठंड और बढ़ी

You may also like