बिहार में पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी पर नेम प्लेट लगाना अब अनिवार्य, सरकार ने जारी किया आदेश

by Manu
नवादा पुलिस

पटना, 29 अगस्त 2026: बिहार में पुलिसकर्मियों के लिए गृह विभाग ने बड़ा फरमान जारी किया है। अब पुलिसकर्मियों को वर्दी पर नेम प्लेट लगाना अनिवार्य होगा। छात्रों ने पुलिस के लिए भी एक बड़ी मांग रखी थी कि पुलिसकर्मियों के वर्दी पर नेम प्लेट नहीं रहता है जिसके बाद बिहार सरकार के गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल बिहार में कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की कुछ मांगों को बिहार सरकार ने मान लिया है। 26 अगस्त से गर्दनीबाग धरना स्थल पर जारी आंदोलन समाप्त हो गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांग के साथ-साथ पुलिस के लिए भी एक बड़ी मांग रखी थी। छात्रों ने कहा था कि पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नेम प्लेट नहीं रहता है। अब छात्रों की मांग पर बिहार के गृह विभाग ने संज्ञान लिया है और पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है।

गृह विभाग के फैसले के बाद राज्य के पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी अपने वर्दी पर नेम प्लेट अपना नाम पदनाम साफ दिखना चाहिए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि जो पुलिसकर्मी नेम प्लेट नहीं लगाकर प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी करेंगे तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखे: बिहार के बांका जिले में बनेगा चौथा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, 51.40 एकड़ जमीन ट्रांसफर को मंजूरी

You may also like