पंजाब में खालिस्तानियों को संविधान के खिलाफ मुहिम छेड़ने पर मुंहतोड़ जवाब देंगे : वीरेश शांडिल्य
गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व जालंधर में खालिस्तानियों द्वारा भारतीय संविधान के विरूद्ध निकाले मार्च के खिलाफ गृह मंत्री सहित पंजाब के मुख्यमंत्री को एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया ने दी शिकायत
चंडीगढ़ : गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को खालिस्तानी आतंकवादियों ने जालंधर में खालिस्तानी मार्च निकाला और भारतीय संविधान के खिलाफ मुहिम चलाई जिसका कड़ा जवाब देते हुए एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शाांडिल्य ने कहा कि खालिस्तानी मुहिम राष्ट्रविरोधी मुहिम है और खालिस्तानियों को आतंकी संगठनों का संरक्षण है और पंजाब में खालिस्तानी ताकतों को सिर उठाने नहीं दिया जाएगा इसको लेकर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया पंजाब के राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री भगवंत मान व डीजीपी को शिकायत देंगे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जिस पंजाब पुलिस ने अपनी शहादतें देकर रंगला पंजाब बनाया, जिस मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने बंब से अपने शरीर के चिथड़े उड़वाकर पंजाब को शांति दी उस पंजाब में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले खालिस्तानी आतंकवादियों ने भारत के संविधान व भारत के तिरंगे के खिलाफ कैसे मार्च निकाला उन्हें किसने इजाजत दी। पंजाब व भारत में खालिस्तानी आतंकवादियों को किसी कीमत पर भी एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया सिर नहीं उठाने देगी और पंजाब की सड़कों को फिर निर्दोषों के खून से लाल नहीं होने देंगे उपरोक्त शब्द एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्वु हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहे।
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंजाब सहित देश में खालिस्तानियों को पाकिस्तान के आईएसआई व विदेशों से कट्टरपंथियों द्वारा भेजे धन का संरक्षण है और इसी आड़ में खाल्सितानी आतंकवादी फिर पंजाब में आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाला को जीवित करना चाहते हैं लेकिन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया खालिस्तानियों की मुहिम को पंजाब सहित पूरे देश में उठने नहीं देंगे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न करनी पड़े उनका संगठन पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की सड़कों को निर्दोषों के खून से लाल नहीं होने देंगे और खाल्स्तिानियों को देश व पंजाब में आतंक फैलाने नहीं दिया जाएगा। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 25 जनवरी को खालिस्तानी आतंकवादियों ने जो जालंधर में भारतीय संविधान व तिरंगे के विरूद्ध मार्च निकाला उसके विरूद्ध आज देश के गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व डीजीपी सहित एसपी मोहाली को शिकायत भेजी है।
पंजाब में खालिस्तानियों को संविधान के खिलाफ मुहिम छेड़ने पर मुंहतोड़ जवाब देंगे : वीरेश शांडिल्य
गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व जालंधर में खालिस्तानियों द्वारा भारतीय संविधान के विरूद्ध निकाले मार्च के खिलाफ गृह मंत्री सहित पंजाब के मुख्यमंत्री को एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया ने दी शिकायत
64
previous post