हरियाणा के नतीजों का हम कर रहे हैं विश्लेषण : राहुल गांधी

by TheUnmuteHindi
हरियाणा के नतीजों का हम कर रहे हैं विश्लेषण : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 9 अक्तूबर : हरियाणा की हार पर कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि यह नतीजे अप्रत्याशित हैं और हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। उन्होंने हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनावी परिणामों पर कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीत संविधान और लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। उन्होंने अपने पार्टी वर्करों व नेताओं का भी हौंसला बढ़ाया।

You may also like