WCL 2025: दुनियाभर के कई पुराने दिग्गज खिलाड़ी फिर दिखेंगे मैदान पर, यहां पर देखें मैच

by Manu
WCL 2025 SQUAD

लंदन, 18 जुलाई 2025: WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का दूसरा सीजन 18 जुलाई से इंग्लैंड में शुरू हो चुका है। पिछले सीजन में युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस ने खिताब जीता था, और इस बार भी फैंस उनकी धमाकेदार वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस हिस्सा ले रही हैं। 18 मैच चार मैदानों पर खेले जाएंगे। जिसमें एजबेस्टन (बर्मिंघम), काउंटी ग्राउंड (नॉर्थम्प्टन), ग्रेस रोड (लीसेस्टर) और हेडिंग्ले (लीड्स) शामिल है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 18 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच हुआ, जबकि फैंस 20 जुलाई को होने वाले हाई-वोल्टेज भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेमीफाइनल 31 जुलाई को और फाइनल 2 अगस्त को एजबेस्टन में खेला जाएगा।

ind vs pak WCL 2025

WCL 2025: सभी लीजेंड्स टीमों के स्क्वाड

इंडिया चैंपियंस – युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, अंबाती रायुडू, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण आरोन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल, गुरकीरत मान, पवन नेगी।

पाकिस्तान चैंपियंस – शाहिद अफरीदी (कप्तान), शोएब मलिक, मिस्बाह-उल-हक, यूनिस खान, कामरान अकमल, सरफराज अहमद, सोहेब मकसूद, शर्जील खान, अब्दुल रज्जाक, आमेर यामिन, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, वहाब रियाज, सईद अजमल।

इंग्लैंड चैंपियंस – इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, एलिस्टेयर कुक, इयान बेल, रवि बोपारा, समित पटेल, लियाम प्लंकेट, क्रिस ट्रेमलेट, अजमल शहजाद, दिमित्री मस्करेन्हास, फिल मस्टर्ड, टिम एम्ब्रोस, रयान साइडबॉटम, स्टुअर्ट मीक, उस्मान अफजाल।

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस – ब्रेट ली (कप्तान), शॉन मार्श, क्रिस लिन, मोइजेस हेनरिक्स, बेन कटिंग, डी’आर्सी शॉर्ट, नाथन कूल्टर-नाइल, पीटर सिडल, कैलम फर्ग्यूसन, डैन क्रिश्चियन, बेन डंक, स्टीव ओ’कीफ, रॉब क्विनी, जॉन हेस्टिंग्स।

साउथ अफ्रीका चैंपियंस – एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्रिस मॉरिस, एल्बी मॉर्कल, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, वेन पार्नेल, जेजे स्मट्स, हार्डस विल्जोएन, रिचर्ड लेवी, डेन विलास, एसजे एर्वी, डुआने ओलिवर, मोर्न वान विक, आरोन फंगिसो।

वेस्टइंडीज चैंपियंस – क्रिस गेल (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, किरोन पोलार्ड, डेरेन सैमी, जेरोम टेलर, और अन्य।

WCL 2025

WCL 2025 के फॉर्मैट

WCL 2025 में सभी 6 टीमें सिंगल राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 31 जुलाई को और फाइनल 2 अगस्त को एजबेस्टन में होगा।

भारत में कब और कहा देखें मैच?

भारत में WCL 2025 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी HD) पर होगा। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अधिकतर मैच रात 9:00 बजे (IST) शुरू होंगे, जबकि डबल-हेडर वाले दिन पहला मैच शाम 5:00 बजे (IST) से खेला जाएगा।

You may also like