दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन सतर्क

by Manu
यमुना का जलस्तर

दिल्ली, 19 अगस्त 2025: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के स्तर के पास पहुंच गया है। समाचार एजेंसी के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 205.79 मीटर तक पहुंच गया, जो निकासी के निशान 206 मीटर से केवल थोड़ा नीचे है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यमुना में पानी की बढ़ोतरी का मुख्य कारण हरियाणा के हथिनीकुंड और वज़ीराबाद बैराज से भारी मात्रा में पानी का छोड़ा जाना है। हथिनीकुंड बैराज से 38,361 क्यूसेक और वज़ीराबाद बैराज से 68,230 क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा है। बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली तक पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लेता है।

दिल्ली सरकार स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और सभी संबंधित विभागों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही निचले इलाकों का दौरा कर बाढ़ तैयारियों का जायजा लेंगी।

ये भी देखे: Punjab News: रावी नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन सतर्क, बाढ़ का खतरा नहीं

You may also like