वेयरहाउस DM ने मंत्री नाम लेकर किया सुसाइड, सीएम भगवंत मान ने लिया मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा

by Manu
लालजीत सिंह भुल्लर

चंडीगढ़, 21 मार्च 2026: परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और मामले की जांच मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को सौंप दी है।

यह सब अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन (PSWC) के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद हुआ है। रंधावा ने शुक्रवार देर रात सेलफॉस (सल्फास) खाकर सुसाइड की कोशिश की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

मरने से पहले रंधावा ने 12 सेकंड का वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा “खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता।” वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत एक्शन लिया। चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा “इसके पीछे क्या कारण हैं यह जांच का विषय है। जांच किसी तरह प्रभावित न हो इसलिए मंत्री का इस्तीफा लिया गया है।”

मंत्री लालजीत भुल्लर ने इस्तीफा देने की पुष्टि की। उन्होंने कहा “आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो इसलिए मैंने पद छोड़ा है। इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है। मेरी पार्टी हमेशा सच का साथ देती है।”

ये भी देखे: भारत का दूसरा सबसे बड़ा टाटा स्टील प्लांट पंजाब में कार्यशील, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

You may also like