युद्ध नशों विरुद्ध: एक साल में 36,178 FIR और 51,648 तस्कर गिरफ्तार हुए – बलतेज पन्नू

by Manu
Baltej Pannu

चंडीगढ़, 03 मार्च 2026: पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के एक साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब नशों के विरुद्ध ऐसी योजनाबद्ध और कई तरह की जंग लड़ रहा है। जिसकी दुनिया में कहीं कोई मिसाल नहीं है। बलतेज पन्नू ने इस मुहिम को एक ऐतिहासिक और जन आंदोलन बताया है।

बलतेज पन्नू ने कहा कि नशे की लत एक विश्वव्यापी खतरा है। हम मेक्सिको और कनाडा जैसे देशों में हालात देख रहे हैं, और भारत के दूसरे राज्यों में भी बड़ी रिकवरी की खबरें हैं। लेकिन कोई भी राज्य या देश पंजाब की तरह योजनाबद्ध तरीके से यह लड़ाई नहीं लड़ रहा।

बलतेज पन्नू ने कहा, “एक साल में 36,178 FIR दर्ज की गई हैं और 51,648 लोग गिरफ्तार हुए हैं। 16.70 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। बड़ी बरामदगी में 2,276.98 किलोग्राम हेरोइन, 29,299 किलोग्राम पोस्त, 686 किलोग्राम अफीम, 807.96 किलोग्राम गांजा, 36.47 किलोग्राम आईस, 68 किलोग्राम चरस और 4.46 किलोग्राम कोकीन के साथ-साथ 50 हजार गोलियां/कैप्सूल और 1,985 इंजेक्शन शामिल हैं। पंजाब ने देश में सबसे बड़ी रिकवरी दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि यह मुहिम लंबी तैयारी के बाद इस समझ के साथ शुरू की गई थी कि लोगों से सीधे जुड़ी कोई भी लड़ाई जनता की भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकती। बलतेज पन्नू ने कहा कि नशा मुक्ति मोर्चा के तहत पंजाब को दोआबा, माझा, मालवा ईस्ट, मालवा वेस्ट और मालवा सेंट्रल जैसे पांच जोन में बांटा गया था। हमने जिले और हलका लेवल के स्ट्रक्चर बनाए गए। पूरे पंजाब में विलेज डिफेंस कमेटियां बनाई गईं और मोगा के पास किल्ली चहल में लाखों लोग इकट्ठा हुए।

बलतेज पन्नू ने कहा कि ग्राम रक्षक कमेटी के सदस्यों को नशा तस्करों की सीधी रिपोर्ट पुलिस हैडक्वार्टर को देने के लिए एक सुरक्षित ऐप दी गई है। 48 घंटों के अंदर कारवाई करनी जरूरी है। पूरी जांच के बाद, 2,000 से ज़्यादा शिकायतों के आधार पर एफआईआर और गिरफ्तारियां हुईं हैं।

ये भी देखे: पंजाब में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के एक वर्ष पूरा होने पर सीएम भगवंत मान ने दी बधाई

You may also like