Andhra Pradesh Temple Portion Collapsed: विशाखापत्तनम में श्री वराहालक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान मंदिर का 20 फुट लंबा हिस्सा ढह जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए है। सूचना मिलते ही SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता भी मौके पर पहुंचीं है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है। यह घटना उस समय घटी जब चंदोत्सव के दौरान मंदिर का 20 फुट लंबा हिस्सा अचानक ढह गया। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चांदनोत्सव में भाग लेते हैं। इस वर्ष भी अनुमान है कि लगभग दो लाख श्रद्धालु इस महोत्सव में शामिल हुए।
सिंहाचलम पहाड़ी पर स्थित नरसिंह स्वामी मंदिर सदियों पुराना है। चन्दोत्सव और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए हजारों श्रद्धालु यहां एकत्रित हुए। यह घटना उस समय घटी जब भीड़ बहुत अधिक थी और भक्त भगवान के दर्शन के लिए कतारों में खड़े थे। चन्दोत्सव बुधवार को एक बजे ‘सुप्रभातम’ के साथ शुरू हुआ। इसके बाद विश्वसेन पूजा, पुण्यवचन, ऋत्विकवरण, पंचकालवाहन और चन्नोत्थारम का अनुष्ठान किया गया। भक्तों को सुबह 4 बजे से भगवान के दर्शन की अनुमति दी गई।
ये भी देखे: मुस्तफाबाद में छह मंजिला बिल्डिंग ढहने से 8 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी