मोतिहारी, 21 नवंबर 2025: बिहार के मोतिहारी जिले में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही अपराध का सिलसिला फिर शुरू हो गया। पूर्वी चंपारण के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में शुक्रवार सुबह विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के छौड़ादानो प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।
घटना सुबह करीब 7 बजे की है। कामेश्वर रोजाना की तरह शौच के बाद घर लौटे। चापाकल पर मुंह-हाथ धो रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी पहुंचे। उन्होंने पीछे से सिर में तीन गोलियां और कनपटी पर एक गोली मार दी। चार गोलियां लगने से कामेश्वर मौके पर ही ढेर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायरिंग इतनी तेज थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। बदमाश फरार हो गए।
कामेश्वर सहनी VIP प्रमुख मुकेश साहनी के करीबी थे। वे रक्सौल जिला संगठन के प्रभारी और पूर्व छौड़ादानो प्रखंड अध्यक्ष रह चुके थे। पार्टी में उनकी सक्रियता के कारण उन्हें जिले में अहम जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन उनका आपराधिक इतिहास भी रहा। वे पहले नक्सली के रूप में सक्रिय थे। उनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या पुरानी रंजिश या आपराधिक दुश्मनी से हो सकती है। चुनावी रंजिश का भी शक है।
ये भी देखे: मोतिहारी पुलिस ने तीन पाकिस्तानी नागरिकों के जारी किए पोस्टर, 50,000 रुपये का इनाम