मणिपुर, 10 फ़रवरी 2026: मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। तंगखुल नगा समुदाय के एक युवक पर कथित तौर पर हमला होने के विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। भीड़ ने कई घरों को आग लगा दी और गोलियां भी चलाईं।
हिंसा के दौरान करीब 30 खाली पड़े घरों को आग के हवाले कर दिया गया। इलाके में गोलीबारी की कई घटनाएं हुईं। हालांकि अभी तक किसी मौत की खबर नहीं है लेकिन कई लोग घायल होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हिंसा उखरुल शहर और आसपास के इलाकों में फैली हुई है।
हालात बिगड़ते देख मणिपुर सरकार ने तुरंत कदम उठाया। उखरुल जिले में इंटरनेट सेवाएं 5 दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने से हिंसा और भड़क सकती है इसलिए यह फैसला लिया गया है।
पुलिस और सुरक्षा बलों ने उखरुल में भारी संख्या में तैनाती कर दी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त फोर्स मंगवाई जा रही है।
ये भी देखे: मणिपुर में हालात बेकाबू: फिर लगा कर्फ्यू , स्कूल, बाजार, दुकानें सब बंद