1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान हुई हिंसा, कई घायल

by TheUnmuteHindi
1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान हुई हिंसा, कई घायल

हरियाणा, 22 मार्च : विश्व कल्याण के उद्देश्य से आयोजित 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान खाने को लेकर हुए विवाद के कारण कुछ बाउंसरों द्वारा गोलियां चलाए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हिंसा थीम पार्क में भडक़ी है। जानकारी के अनुसार यज्ञ का आयोजन स्वामी हरि ओम द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर से आए ब्राह्मणों पर बाउंसरों ने अचानक गोलियां चला दीं और लाठियां बरसाईं। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान खाने को लेकर विवाद हुआ, जिसने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। बहस इतनी बढ़ गई कि मौके पर मौजूद बाउंसरों ने ब्राह्मणों पर हमला कर दिया। उन्होंने न केवल लाठियों से प्रहार किया बल्कि गोलीबारी भी की, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस द्वारा इस सारे मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

You may also like